{"_id":"58382b794f1c1b242413d3fc","slug":"cooperative-banks-strike-for-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंकों में दूसरे दिन भी रही हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंकों में दूसरे दिन भी रही हड़ताल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 25 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
सहकारी बैंकों में दूसरे दिन भी रही हड़ताल
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़े नोट जमा करने की पाबंदी लगाने के विरोध में सहकारी बैंकों में दूसरे दिन भी हड़ताल रही। स्टाफ एसोसिएशन की ओर से हुई हड़ताल में सभी कर्मचारी हुए। दो दिन की हड़ताल एवं दो दिन के अवकाश के चलते सहकारी बैंकों में चार की बंदी हो गई जिससे ग्राहक परेशान हैं।
अखिल भारतीय कोआपरेटिव बैंक इम्पलायज फेडरेशन के आहवान पर सहकारी बैंकों में हड़ताल रही। कोआपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन के तत्वावधान में बैंक कर्मी छतरी चौराहा स्थित बैंक मुख्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी की प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के मंत्री सौरभ गंगवार ने कहा कि जिला सहकारी बैंक सहित पूरे देश की सहकारी बैंकें बंद हैं। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा जिला सहकारी बैंकों में 500 व एक हजार का नोट जमा करने पर लगाई गई पाबंदी को तत्काल हटाया जाना चाहिए क्यों इससे ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 90 प्रतिशत किसान मजदूर जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि सहकारी बैंकों की हड़ताल से लगभग 2.50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार दो दिन की हड़ताल के बाद अब शनिवार व रविवार को बैंकों की साप्ताहिक अवकाश है जिससे इन बैंकों में चार दिन की बंदी हो गई। लगातार चार दिन बैंक बंद रहने से ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा है। प्रदर्शन में भगवान सिंह, यतेंद्र सिंह, एमपी सिंह, अनिल कुमार सिंह, नरेश कुमार, राहुल गंगवार, अमर पाल, रामकरन सिंह, कुंवरसेन, अजय यादव, भानु प्रताप सिंह, अमरपाल सिंह, श्रीराम सैनी, वीरसेन, बनवारी लाल, आरके सिंह, बाबूराम, सुनील पांडेय, पवन कुमार सहित कई बैंक कर्मी थे।