फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cooking oil and flour samples Kuttu

खाने के तेल और कुट्टू आटे के नमूने

Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों से खाने के तेल और कुट्टू आटे के नमूने लिए गए और ठेलों पर बिक रहे सड़े गले फल फिंकवाए। 

नवरात्र पर्व, दशहरा और मोहर्रम पर खाद्य पदार्थों में शुद्धता बनाए रखने को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने शहर में छापेमारी की। गुरुद्वारा रोड के निकट स्थित महातिया ट्रेडर्स से सरसों के तेल का, मंडी गेट के निकट अतुल ट्रेडर्स से जयजवान ब्रांड तेल, मेन मार्केट स्थित गुप्ता ट्रेडर्स से मोहन गोल्ड ब्रांड तेल का नमूना लिया। इसके अलावा मेन मार्केट स्थित कुट्टू आटा के थोक व्यापारी आदर्श किराना स्टोर से कुट्टू आटे के दो नमूने लिए। एक अन्य दुकान प्रेम प्रकाश शंकरलाल से भी कुट्टू के आटे का नमूना लिया। टीम में रामप्रकाश, सुभाष यादव, महेंद्र प्रताप और राममिलन राना भी साथ थे। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि कई ठेलों में खराब प्रतीत हो रहे फलों को भी फिंकवाया गया साथ ही दुकानदारों से खराब एवं अखाद्य वस्तुएं न बेचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed