फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Controversy, ruckus between procurement center in-charge and farmers over dispute

विवाद पर खरीद केंद्र प्रभारियों और किसानों में नोकझोंक, हंगामा

Tue, 19 Oct 2021 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Controversy, ruckus between procurement center in-charge and farmers over dispute
पूरनपुर मंडी समिति में एसडीएम की मौजूदगी में खरीद केंद्र प्रभारियों और किसानों की होती नोकझोंक। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। किसान नेता के खरीद के अभिलेख मांगने पर आरएफसी के खरीद केंद्रों के इंचार्ज भड़क गए। खरीद केंद्र प्रभारी सुधा भार्गव ने किसान नेताओं पर अभद्रता और धान खरीद को लेकर बेवजह दबाव बनाने का आरोप लगाया। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर महिला खरीद केंद्र प्रभारी को हटाने की मांग की। विवाद की जानकारी पर एसडीएम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विवाद पर एसडीएम के सामने आरएफसी खरीद केंद्रों के प्रभारियों और किसानों में जमकर नोकझोंक हुई। खरीद केंद्र प्रभारियों ने दबाव में काम करने से इनकार कर धान खरीद बंद कर दी। डिप्टी आरएमओ मंडी पहुंचे। अफसर ने दोनों पक्षों की वार्ता के बाद खरीद केंद्र प्रभारी काम पर लौट आए। मगर उन्होंने ऑफलाइन और मानक के अनुरूप धान न होने पर खरीद न करने की चेतावनी दी। अभद्रता करने वाले किसानों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को मंडी समिति में पूरे दिन हंगामा होता रहा। सुबह करीब साढ़े 10 बजे किसान के फांसी लगाने के प्रयास पर एकत्र हुए किसानों ने हंगामा किया। हंगामा समाप्त ही हो पाया था। इस दौरान नायब तहसीलदार से किसानों का विवाद होने पर फिर हंगामा शुरू हो गया। करीब पौन घंटे तक चला हंगामा शांत होने के बाद मंडी में लगाए गए आरएफसी खरीद केंद्रों पर किसानों और खरीद केंद्र प्रभारियों में विवाद पर हंगामा शुरू हो गया। किसानों ने खरीद केंद्रों पर अब तक नाममात्र की खरीद होने, किसानों को बेवजह टरकाने आदि के आरोप लगाए। खरीद को लेकर किसानों ने जब खरीद केंद्र प्रभारियों से जानकारी करनी शुरू की। तब खरीद केंद्र प्रभारी आक्रोशित हो गए। खरीद केंद्र प्रभारी सुधा भार्गव ने एक किसान नेता पर अभद्रता कर अभिलेख छीनने की कोशिश का आरोप लगाया। किसानों ने खरीद केंद्र प्रभारी सुधा भार्गव को हटाने की मांग पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस पर आरएफसी खरीद केंद्रों के चारों खरीद केंद्र प्रभारियों ने काम बंद कर खरीद केंद्रों से चले गए। हंगामा की जानकारी पर एसडीएम रामस्वरूप, मंडी के नोडल अफसर आशुतोष गुप्ता खरीद केंद्र पहुंचे। अफसरों की मौजूदगी में किसान और मंडी में मौजूद खरीद केंद्र प्रभारियों में जमकर नोकझोंक हुई। खरीद केंद्र प्रभारियों का कहना था कि किसान नेता खरीद केंद्रों पर धान की खरीद नहीं होने दे रहे है। इन लोगों का धान खरीद केंद्रों पर न होने के बाद खराब धान को तौलने का दबाव बनाया जाता है। इस तरह से वे लोग काम नहीं करेंगे। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राम कैलाश का कहना था कि ऑफलाइन खरीद के कोई आदेश नहीं है। अब वे लोग ऑफलाइन खरीद नहीं करेंगे। मानक के अनुरूप होने वाले धान की ही ऑनलाइन खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

मंडी समिति में दो किसान धान मानक के अनुरूप न होने पर उसको तुलवाने का दबाव बना रहे थे। खरीद केंद्र प्रभारी से अभद्रता भी की गई। अभद्रता करने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। एफआईआर हो रही है। विवाद को लेकर मंडी में कुछ देर ही धान की खरीद बंद रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्ञानचंद वर्मा, प्रभारी डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed