फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Contractors played games in the tender, declared six months' delay

Pilibhit News: टेंडर में ठेकेदारों ने कर दिया खेल, छह माह के डिबार घोषित

Tue, 02 Jan 2024 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 02 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Contractors played games in the tender, declared six months' delay
पीलीभीत। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड एक में निकाले गए टेंडर में दो ठेकेदारों ने खेल कर दिया। एक फीसदी धनराशि भरने के बाद उसे दस फीसदी कर दिया। जांच में मामला खुलने के बाद दोनों को मुख्य अभियंता ने छह-छह माह के लिए डिबार घोषित किया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक की ओर से पीलीभीत क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत के लिए निविदा 19 अक्तूबर को निकाली गई थी। इसकी टेक्निकल बिड 9 नवंबर को खोली गई। इसमें लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत ठेकेदार एमआई कंस्ट्रक्शन की जाहिदा बेगम निवासी ग्राम जेठनिया हरायपुर ने भी टेंडर डाला था। इसके साथ ही जीशान कांट्रेक्टर एंड सप्लायर निवासी केजीएन फेस 2 ने भी टेंडर डाले थे।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया में दोनों ठेकेदारों की ओर से काम ईएमडी धनराशि जमा की गई थी, लेकिन षड्यंत्र कर यह धनराशि 10 फीसदी बनाकर प्रहरी पोर्टल पर दर्शा दी गई। इसकी शिकायत मुख्य अभियंता से की गई थी। जांच में दोनों ठेकेदारों ने कूटरचित ढंग से प्रहरी पोर्टल पर अधिक धनराशि की स्लिप अपलोड कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत दोनों ठेकेदारों से नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया। ठेकेदारों का जवाब संतोषजनक नहीं था और धोखाधड़ी करना साबित हुआ था। मुख्य अभियंता एसके तिवारी ने दोनों ठेकेदारों को 6-6 माह के लिए डिबार किया है। दोनों ठेकेदार लोक निर्माण विभाग में भी ठेकेदारी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed