{"_id":"653a1442b4744e54640f0597","slug":"contractor-shot-dead-in-bisalpur-pilibhit-2023-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
Thu, 26 Oct 2023 01:09 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:09 PM IST
सार
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक से घर लौट रहे ठेकेदार को हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। ठेकेदार की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
चीनी मिल चौकी के पास परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह चीनी मिल चौकी के पास शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक की पत्नी ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी 40 वर्षीय पप्पू बख्श श्रमिकों के ठेकेदार थे। वह बुधवार को देर रात गजरौला से बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में भसुंडा मोड़ पर पहले से ही घात लगाए खड़े चार लोगों ने उन्हें रोक कर गोली मार दी। गोली उनकी जांघ में लगी, जिससे लहूलुहान होकर वह वहीं गिर पड़े।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP News: इस जिले में खुला वसूली का खेल... एसपी ट्रैफिक से छिना तबादले का अधिकार; सिपाही निलंबित
विज्ञापन
'भैया जल्दी आ जाओ... मर जाएंगे'
मृतक के साले फईम ने बताया कि पप्पू बख्श बुधवार को गांवों में श्रमिकों को देखने गए थे। पप्पू ने देर रात उनके मोबाइन पर कॉल किया और कहा कि भैया जल्दी आ जाओ... हम मर जाएंगे। कुछ लोगों ने हमें गोली मार दी है। इस पर फईम व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, वहां खून से लथपथ पप्पू बख्श सड़क पर पड़े थे।

बरेली के अस्पताल में तोड़ा दम
घायल पप्पू को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कोतवाली में चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को चीनी मिल चौकी के पास रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है।