फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   contenment zone

शहर का नखासा मोहल्ला और वंसुधरा कॉलोनी कंटेन्मेंट जोन घोषित

Fri, 17 Jul 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
contenment zone
पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल में कार्यरत महिला सफाई कर्मी और वंसुधरा कॉलोनी में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इन इलाकों को सैनिटाइज कराकर कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नखासा की रहने वाली एक महिला जिला महिला अस्पताल में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है। महिला ने बुधवार को जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से सैंपल दिया था। देर शाम आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया ने अस्पताल की बिल्डिंग को सील करा दिया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित महिला के परिवार समेत उसके परिवार के 23 लोगों का सैंपल कराकर उन्हें अग्रवाल सभा भवन के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। महिला के घर के आसपास क्षेत्र को सैनिटाइज कराकर उसकी बैरिकेडिंग कर दी गई और उस इलाके को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नवीन मंडी समिति के पास स्थित वसुंधरा कॉलोनी का रहने वाला एक युवक जिला अस्पताल में लगी ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल से कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। ललौरीखेड़ा पीएचसी प्रभारी डॉ. विनय कुमार ने वसुंधरा कॉलोनी में संक्रमित के साथ रहने वाले उसके परिवार के पांच सदस्यों का सैंपल लेकर उन्हें अग्रवाल सभा भवन स्थित क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया है। इसके बाद वसुंधरा कॉलोनी को सैनिटाइज कराकर उसे कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया। सीएमओ ने बताया कि दोनों कोरोना संक्रमितों के परिवार वालों का सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके घर के आसपास इलाकों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed