फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   containment area

डीएम बोले- कंटेन्मेंट जोन में पुलिस तैनात कर कराएं नियमों का पालन

Wed, 26 Aug 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
containment area
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में कोविड 19 के नोडल और पर्यवेक्षण अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें होम आइसोलेशन मॉनिटरिंग टीम, टेस्टिंग कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग मॉनिटिरिंग टीम, लेवल वन और लेवल टू अस्पताल में चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित गोमती सभागार में सोमवार रात हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने पर्यवेक्षण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और सहायक निबंधक (कोआपरेटिव) को लक्षण मिलने पर व्यक्ति की दूसरे दिन हर हाल में सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए। सर्विलांस टीम ने डोर टू डोर कितना सर्वेक्षण किया और लक्षण युक्त कितने व्यक्तियों की सैंपलिंग कराई गई, इसकी प्रतिदिन रिपोर्ट मांगी। डीएम ने कंटेन्मेंट जोन की भी समीक्षा की। कंटेन्मेंट जोन में पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। कहा कि सख्ती से कंटेन्मेंट जोन के नियमों का पालन कराया जाए। संबंधित पुलिसकर्मी के जरिए होम आइसोलेट की निगरानी करें। ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम एफआर अतुल सिंह, डीडीओ योगेंद्र पाठक, एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी, डॉ. अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed