फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Consumers blew EE 's effigy

उपभोक्ताओं ने फूंका  ईई का पुतला

Tue, 07 Jun 2016 10:55 PM IST
 अमर उजाला ब्यूरो दियोरिया।
 अमर उजाला ब्यूरो दियोरिया। Updated Tue, 07 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
 Consumers blew EE 's effigy
बिजली - फोटो : अमर उजाला
तीन सप्ताह से ठप पड़ी है बिजली व्यवस्था
विज्ञापन

गांव पंसड़ी में तीन सप्ताह से ठप पड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोषित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर अधिशाषी अभियंता (ईई) का पुतला भी फूंका। 
पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार गांव पंसड़ी के तमाम उपभोक्ता मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास जमा हुए और उन्होंने बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता (ईई) का पुतला फूंका। उपभोक्ताओं का आरोप था कि ईई की अनदेखी के चलते उनके गांव की बिजली व्यवस्था तीन सप्ताह से ठप पड़ी है, जिससे गांव वालों को आजकल भीषण गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है। पुतला फूंकने वालों में वागेश, रिषीपाल, कल्लू, शिवरतन, विपिन, सद्दाम शाह, तेजबहादुर, बालकराम, हरीश कुमार, धर्मेंद्र, विनोद, सनी, महेंद्र, मथुरा प्रसाद, छोटेलाल, कालीचरन, नत्थूलाल, डम्मर लाल और बेंचे लाल समेत तमाम उपभोक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

 
बिजली के विरोध में प्रदर्शन
पूरनपुर में शेरपुरकलां में खराब बिजली सप्लाई के विरोध में प्रधान पति हाजी रियाजतनूर खां मझले के नेतृत्व में लोगों ने विद्युत उपकेंद्र में हंगामा कर प्रदर्शन किया। प्रधान पति ने बताया कि कस्बे की खराब बिजली सप्लाई से रोजदारों को भारी असुविधा हो रही है। उधर, गांव निवासी फिरोज खां, मोईन खां, खुर्शीद बेग आदि ने तहसील दिवस में दिए पत्र में शेरपुरकलां में जर्जर बिजली के तारों को ठीक कराने आदि की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed