फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction of overhead tank incomplete, villagers face problem of drinking waterConstruction of overhead tank incomplete, villagers face problem of drinking water

Pilibhit News: ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा, ग्रामीणों को पेयजल की दिक्कत

Wed, 21 Jan 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Construction of overhead tank incomplete, villagers face problem of drinking waterConstruction of overhead tank incomplete, villagers face problem of drinking water
गांव तिरकुनियां नसीर में अधूरा पड़ा टैंक का निर्माण। संवाद
अमरिया। ग्राम पंचायत तिरकुनियां नसीर में जल निगम की ओर से जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों के लिए नल से जल का सपना ही बना हुआ है। गांव में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अप्रैल 2023 में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। इस दौरान नसीम नगर, रसूला और तिरकुनियां नसीर गांव तक पाइपलाइन भी बिछाई गई, लेकिन कुछ समय बाद निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


निर्माण कार्य बंद होने के कारण ओवरहेड टैंक का कार्य पूरा नहीं बन सका है। इससे ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों को पेयजल की दिक्कत से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में प्रधान समेत कई ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों को ध्यान दिलाया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। निर्माण कार्य न होने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कर पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed