{"_id":"58e902fc4f1c1b081a5b68d5","slug":"construction-of-not-yet-completed-foot-overbridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक नहीं पूरा हुआ फुट ओवरब्रिज का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक नहीं पूरा हुआ फुट ओवरब्रिज का निर्माण
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 08 Apr 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
पऊफुट अाआेओवर िबबि्र्रिज का िननिमाऱ्र्माण्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी रेल लाइन की ट्रेनों का संचालन शुरू हुए तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन रेल यात्रियों के आवागमन के लिए बनाए जा रहे फुट ओवरब्रिज का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। वहीं प्लेटफार्म दो भी अधूरा पड़ा हुआ है, जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ब्राडगेज कंवर्जन के तहत भोजीपुरा-टनकपुर वाया पीलीभीत के प्रथम चरण के तहत पीलीभीत से भोजीपुरा के बीच 14 दिसंबर से बड़ी रेल लाइन ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। उस दौरान हौच पौच में ट्रेनों का संचालन तो शुरू कर दिया गया, लेकिन यात्रियों की सुविधाओं को दरकिनार करते हुए रेल अफसरों न शेष बचे कार्यो को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया था। उधर प्लेटफार्म नंबर चार से पीलीभीत से मैलानी व पीलीभीत से शाहजहांपुर के लिए मीटरगेज ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ब्राडगेज कंवर्जन के दौरान मुख्य प्लेटफार्म से प्लेटफार्म दो व मीटरगेज प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे स्टेशन के पूर्व व पश्चिम में एक-एक पाथ वे बना दिया गया। उस दौरान कहा गया कि जल्द ही फुट ओवरब्रिज का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। तबसे लेकर आज तक फुट ओवरब्रिज का कार्य पूरा नहीं हो सका है। रेलयात्री रेल पटरियों को फांदकर ही मीटरगेज प्लेटफार्म तक पहुंच रहे हैं। इधर मझोला रूट की ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म दो से किया जाना है, लेकिन यह प्लेटफार्म भी अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है, रेल अफसर तो जैसे तैसे मझोला जाने वाली बड़ी रेल लाइन की ट्रेनों का संचालन मुख्य प्लेटफार्म से कर रहे हैं, लेकिन रेलयात्रियों को ऊबड़ खाबड़ व खोदे गए गड्ढ़ों के बीच होकर ही मीटरगेज प्लेटफार्म तक पहुंचना पड़ रहा है। हालांकि इधर मझोला रूट पर ब्राडगेज ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज के कार्य में तेजी आई है लेकिन यह कब बनकर तैयार होगा, इसका जवाब रेल अफसरों के पास भी नहीं है।