फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction of bridge and flyover will start in September

सितंबर में शुरू होगा असम चौराहा फ्लाईओवर और हरदोई ब्रांच नहर ओवरब्रिज का निर्माण

Sat, 02 Jul 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Construction of bridge and flyover will start in September
जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर सितारगंज से बरेली हाईवे को जोड़ने के लिए बनाई जा रही सड़क। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। असम चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर और हरदोई ब्रांच नहर पर बनने वाले पुल का निर्माण सिंतबर से शुरू करने की तैयारी हो गई है। तकनीकी बिड खुलने के बाद आठ एजेंसियों के टेंडर स्वीकार किए गए हैं। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इनका मूल्यांकन करा रहा है। उसके के बाद फाइनल टेंडर प्रक्रिया होगी। दोनों पुल बनने के बाद जिले के साथ नेशनल हाईवे से गुरजने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिल जाएगी।
विज्ञापन

असम चौराहा पर 99.52 करोड़ की लागत 650 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। दोनों साइड में 210-210 मीटर की एप्रोच लाइन बनेेगी। कुल 1070 मीटर का निर्माण कार्य होना है। वहीं, हरदोई ब्रांच की नहर पर 27.41 करोड़ की लागत से 74.8 मीटर लंबा पुल बनना है। दोनों साइड में 300-300 मीटर की एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी। दोनों प्रोजेक्ट के लिए सरकार पैसा जारी कर चुकी है। एक साल में दोनों प्रोजेक्ट का कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इसी सप्ताह दोनों परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई। तकनीकी बिड में आठ एजेंसियों के टेंडर पास हुए हैं।
विज्ञापन

अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इसका मूल्यांकन करा रहा है। जल्द प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद सितंबर से पुलों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दूसरी तरफ असम चौराहे पर बिजली की लाइन शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने जा रही है। पावर कॉरपोरेशन के ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि औपचारिकता पूरी हो गई है। उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलते ही लाइन शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

असम चौराहा फ्लाईओवर और हरदोई ब्रांच के पुल की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। तकनीकी बिड खुल गई है। आठ एजेंसियों के टेंडर पास किए हैं। अब इनका मूल्यांकन चल रहा है। सितंबर में दोनों पुलों का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। - नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड बरेली

सितारगंज-पीलीभीत नेशनल हाईवे का कार्य पकड़ेगा रफ्तार
उत्तराखंड के सितारगंज से बरेली हाईवे को सीधा जोड़ने की परियोजना का कार्य अब तेजी पकड़ेगी। बरेली-पीलीभीत-सितारंगज रोड के 70 किलोमीटर को फोरलेन करने के लिए 2407 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। वहीं, जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल का निर्माण अधूरा था। उसका कार्य तेजी से चल रहा है। 74 किलोमीटर में कई जगह सड़क टूट गई थी उसे सही कराया जा रहा है। ओवरब्रिज के लिए नया स्ट्रक्चर भी खड़ा करना शुरू कर दिया है। बरेली हाईवे से जुड़ने वाली सड़क के लिए पुलिया निर्माण भी हो गया है। इन दिनों सड़क बनाने के लिए मिट्टी डाली जा रही है। दूसरी तरफ इससे दोनों परियोजनों के कार्य में तेजी आएगी।

असम चौराहा पीलीभीत, यहीं बनना है फ्लाईओवर।

असम चौराहा पीलीभीत, यहीं बनना है फ्लाईओवर।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed