फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction is incomplete for two years... people are troubled by traffic jam

Pilibhit News: दो साल से अधूरा निर्माण... जाम से लोग परेशान

Fri, 13 Jun 2025 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Construction is incomplete for two years... people are troubled by traffic jam
पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर हरदोई ब्रांच नहर पुल केे पास हो रहा कार्य स्रोत : राहगीर
पीलीभीत। कार्यदायी संस्था पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर हरदोई ब्रांच पुल का निर्माण करीब दो वर्ष बाद भी पूरा नहीं कर सकी है। जिम्मेदारों ने काम की रफ्तार के बजाय समयावधि बढ़ाने पर अधिक जोर दिया। जर्जर और संकरे पुल से जाम से जूझकर गुजरते राहगीरों की मुश्किलों पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर डगा पुल और पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर कलीनगर पुल से आवागमन बंद होने के बाद इस पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। अब कार्यदायी संस्था जुलाई के पहले सप्ताह में निर्माण पूरा हो जाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

हरदोई ब्रांच नहर पर ब्रिटिशकाल के दौरान बने करीब पांच पुल जर्जर हो गए हैं। इसमें पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर पूरनपुर क्षेत्र का हरदोई ब्रांच नहर पुल भी शामिल है। दो वर्ष पूर्व शासन ने पुल के निर्माण को मंजूरी दी थी। टेंडर प्रक्रिया के बाद आगरा की गिरीराज जी संस्था ने जुलाई 2023 में कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

27.41 करोड़ की लागत से 74.8 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू हो गया। पुल के दोनों किनारों की ओर 300-300 मीटर का संपर्क मार्ग भी कार्ययोजना में शामिल है। काम की सुस्त रफ्तार और अन्य अड़चनों की वजह से पुल निर्माण अब तक अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
15 हजार वाहनों की आवाजाही, जाम से जूझते हैं लोग

पीलीभीत-पूरनपुर-बस्ती हाईवे पर रोजाना छोटे-बड़े करीब 15 हजार वाहनों की आवाजाही रहती है। इसमें ट्रक और बसों की संख्या भी अच्छी खासी है। अभी जिस पुल से आवाजाही हो रही है। वह काफी संकरा हैं। पुल से एक बार में एक ओर के वाहनों को निकाला जाता है। बाद में दूसरी ओर से आने वाले वाहनों को रास्ता दिया जाता है। दिन में किसी तरह से लोग गुजर जाते हैं। रात में जाम की समस्या विकराल हो जाती है।


--
डगा और कलीनगर पुल जर्जर होने से बढ़ा वाहनों का दबाव
माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर कलीनगर और पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर डगा पुल पर दरारें पड़ने के बाद आवागमन बंद कर दिया गया। चित्तरपुर पुल पर हाइट गेज लगाकर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इससे अधिकतर बड़े वाहन पीलीभीत- पूरनपुर मार्ग से ही गुजर रहे हैं। वहीं कलीनगर और माधोटांडा क्षेत्र के भी अधिकतर वाहन पूरनपुर होकर पीलीभीत जा रहे हैं। ऐसे में हरदोई ब्रांच नहर के पूरनपुर पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। जाम की समस्या भी बढ़ी है।
--


जुलाई के पहले सप्ताह में काम पूरा होने का दावा
कार्यदायी संस्था का दावा है कि पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। दोनों ओर संपर्क मार्ग का कार्य भी अंतिम चरण में है। कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में दावा किया गया है जुलाई माह के पहले सप्ताह में कार्य पूरा होने के बाद पुल पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।


--
नए पुल का काम लगभग पूरा हो गया है। शेष कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है। उम्मीद है कि जुलाई माह के पहले सप्ताह में आवागमन शुरू हो जाएगा।
- तरुन कुमार बनर्जी, प्रोजेक्ट मैनेजर

पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर हरदोई ब्रांच नहर पुल केे पास हो रहा कार्य स्रोत : राहगीर

पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर हरदोई ब्रांच नहर पुल केे पास हो रहा कार्य स्रोत : राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed