फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction gained momentum, compensation file stuck

Pilibhit News: निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजे की फाइल अटकी

Mon, 12 May 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 12 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Construction gained momentum, compensation file stuck
अमरिया क्षेत्र में निर्माणाधीन बरेली-सितारगंज हाईवे संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी पीलीभीत/ अमरिया। जमीनों के अधिग्रहण में हुए खेल के खुलासे के बाद थमे बरेली-सितारगंज हाईवे के निर्माण ने फिर तेजी पकड़ी है। जहानाबाद और अमरिया क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क का काम अंतिम चरण में है। हाईवे निर्माण की रफ्तार भले ही तेज है, लेकिन कई किसानों के मुआवजे की फाइल अब तक अफसरों के दफ्तर में ही अटकी है। तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर काटने के बाद भी इन किसानों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। जिन किसानों का वाद चल रहा है, वे अभी विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

बरेली से सितारगंज तक करीब 71 किलोमीटर तक हाईवे का निर्माण हो रहा है। इसमें करीब 30 किमी. हिस्सा पीलीभीत की सदर और अमरिया तहसील क्षेत्र में आता है। हाईवे निर्माण को किसानों की जमीन अधिग्रहण में घोटाले का खेल खेला गया।
विज्ञापन

अफसरों ने करोड़ों रुपये का गोलमाल किया। खुलासा हुआ तो कई अफसर, अमरिया और सदर तहसील के लेखपाल इसकी जद में आए। लेखपालों पर निलंबन की कार्रवाई हुई। घोटाले का खेल खुलने से हाईवे निर्माण का कार्य कुछ समय के लिए रुक गया। बाद में निर्माण फिर शुरू हुआ। मौजूदा समय में हाईवे निर्माण ने तेजी पकड़ी है। जहानाबाद और अमरिया क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क को बना भी दिया गया है। अन्य स्थानों पर मिट्टी पटान समेत अन्य कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहाली के लिए चक्कर काट रहे निलंबित लेखपाल ः भूमि अधिग्रहण में घोटाले का खेल सामने आने पर अमरिया तहसील के लेखपाल ज्ञानदीप गंगवार, तेजपाल, मुकेश गंगवार, आलोक कुमार, हुसैन नगर के दिनेश चंद्र व कस्बा अमरिया के विनय कुमार गंगवार को निलंबित कर दिया गया था। जो अब तक बहाल नहीं हुए हैं। निलंबित लेखपाल बहाली के लिए चक्कर काट रहे हैं।

अमरिया क्षेत्र में निर्माणाधीन बरेली-सितारगंज हाईवे संवाद

अमरिया क्षेत्र में निर्माणाधीन बरेली-सितारगंज हाईवे संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed