{"_id":"5f3987f08ebc3e3d2038fa3f","slug":"constable-suspend-pilibhit-news-bly416439382","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से रिश्वत लेने वाला सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से रिश्वत लेने वाला सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। महिला से रिश्वत लेने के आरोपी सिविल लाइंस पुलिस चौकी के कांस्टेबल सिपाही लाल को एसपी ने निलंबित कर दिया। सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट में वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप सही पाए गए। एक अन्य सिपाही की ऑडियो वायरल होने पर उसकी भी जांच कराई जा रही है।
सोशल मीडिया पर 14 अगस्त को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सिविल लाइंस चौकी पर तैनात कांस्टेबल सिपाही लाल एक महिला से पांच हजार रुपये ले रहा था। वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने सीओ सिटी प्रवीण मलिक को जांच सौंपी थी। सीओ सिटी ने जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट एसपी को भेजी। इसमें पड़ोसी से हुए विवाद में सिपाही द्वारा रिश्वत लेने की बात सामने आई। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। एक अन्य सिपाही की भी एक ऑडियो सामने आया है। उसकी अभी जांच चल रही है। अगर दोषी साबित हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।