फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Conspiracies are being hatched to shatter the self-respect of Sanatanis: Ashok

सनातनियों के स्वाभिमान को चकनाचूर करने के लिए होते रहे षड्यंत्र : अशोक

Thu, 29 May 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 29 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Conspiracies are being hatched to shatter the self-respect of Sanatanis: Ashok
पूरनपुर। भाजपा ब्रज प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार भारतीय ने कहा कि सनातनियों के साथ षड्यंत्र होता रहा। देश की आजादी से पहले मुगलों ने और आजादी के बाद सत्ता में रहीं पार्टियों ने षड्यंत्र किया। उनका लक्ष्य इतिहास को विलोपित करने और स्वाभिमान को चकनाचूर करने का था। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने सनातनियों को सही दिशा देने का काम किया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नगर के एक बरात घर में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी और महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने समाज सेवा के कार्य किए। उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का काम भाजपा कर रही है।
विज्ञापन

विधायक बाबूराम पासवान ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया। इस दौरान गुरभाग सिंह, मानसी सिंह, संजीव प्रताप सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, अपूर्व सिंह, हर्ष प्रधान, अनुराग अग्निहोत्री आदि ने विचार रखे। सम्मेलन में नितिन दीक्षित, बहादुर सिंह, नरेश पाल सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह धु्रव, संजय गुप्ता, ऋतुराज पासवान, रेनू राज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed