{"_id":"6153658c8ebc3e0b35690ff1","slug":"congressman-performed-pilibhit-news-bly46118674","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज होने पर भड़के कांग्रेसी, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज होने पर भड़के कांग्रेसी, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। प्रतापगढ़ जिले के संगीपुर में गरीब कल्याण मेले में शामिल होने गई उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और उनके समर्थकों के ऊपर भाजपा सरकार ने फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज करने की निंदा करते हुए कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए मुकदमा खत्म करने की मांग की।
मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। 25 सितंबर को गरीब कल्याण मेले में शामिल होने पर कांग्रेस के पदाधिकारियों पर दर्ज कराए गए मुकदमों की निंदा की और कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही चल रही है, जोकि गलत है। सरकार की इस प्रकार की दृष्ठहानिता के व्यवहार की जितनी निंदा की जाए कम है। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगो को बताते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन कहा कि कांग्रेस नेताओं के ऊपर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाए और घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। इधर, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिनय गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में ईश्वर दयाल, चंद्रशेखर, ताराचंद, राजेश वर्मा, भूपराम, बाबूराम सागर, प्रदीप,नंदलाल,नरेश शुक्ला, त्यागीजीत सरोज, अजीम, दीपक, दिनेश, कृष्ण, अनवर अनीस, शहर अध्यक्ष अभिनय गुप्ता, अनवर अनीस, दीपक गुप्ता, वीरेंद्र रस्तोगी मौजूद रहे।