फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congress hits out at Centre

केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेसी

Sun, 05 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 05 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Congress hits out at Centre
प्रदर्शन लोग। - फोटो : pilibhit, beureu
कांग्रेसियों ने डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि व केंद्र सरकार द्वारा आरएसएस के विचारकों के नाम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के पोस्टरों पर कालिख भी पोती। 
विज्ञापन

आसाम रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने से पूर्व अपने चुनावी भाषणों में डीजल-पेट्रोल की कीमतों का रोना रोया करते थे। अब दाम क्यों बढ़ रहे हैं। शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस के समय में चलाई गई योजनाओं के नाम बदल रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर शकील नूरी, लालाराम वर्मा, प्रदीप मिश्रा, अशोक कुमार, फैज नूरी, सुरजीत सिंह, जगमोहन सिंह, गुरमीत सिंह, ताजुद्दीन, मनोज सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय से जिला महासचिव राजिश खां के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। पुराने स्टेट बैंक भवन के समीप पहुंचकर जुलूस सभा में बदल गया। अंशुमाली दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। सभा की अध्यक्षता दुजाराम पांडेय व संचालन जगदीश जौहरी ने किया। प्रदर्शन करने वालों में राजेश मिश्रा, गुलाब सिंह, रेहान रजा खां, शेखू बाबा, श्यामनाथ भारद्वाज, डॉ. सिकंदर अली, रवींद्र पाल सिंह काका, बबलू, सुशील सक्सेना, साबिर अली चिश्ती, जहांगीर, जमशेद आलम, नबाब, मिथुन, नईम, इरफान, गजनफर, आसिफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसियों ने बारह पत्थर चौराहे पर जाम लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभा में कहा गया कि केंद्र सरकार ने एक साजिश के तहत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर चल रही योजनाओं का नाम बदला है। इस मौके पर प्रमोद कुमार, छत्रपाल, वीरपाल, नीरज वैश्य, मुनीश गंगवार, केएल गुप्ता, माखनलाल, सोहनलाल, केपी सिंह, प्रेमकली, राजपाल, बुंदा, फैजान, स्वप्निल, संजय समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed