फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congress erupted over the death of youth in police custody

पुलिस कस्टडी में युवकों की मौत पर भड़की कांग्रेस

Sat, 02 Apr 2016 12:46 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Congress erupted over the death of youth in police custody
कांग्रेस
पुलिस कस्टडी में दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर पुलिस और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसपी का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने और घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता शुक्रवार को नकटादाना चौराहा पर एकत्र हुए। यहां कांग्रेसियों ने पुलिस कस्टडी में दो युवकों की मौत और जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी कर एसपी का पुतला फूंका। यहां से कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पूरनपुर कोतवाली में दो मुस्लिम युवकों को पुलिस ने पीटकर मार डाला। खुद को बचाने के लिए पुलिस अब उनकी मौत जहर से होने की बात कह रही है। आरोप लगाया कि कोतवाल और पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में दोनों युवकों को बेरहमी से पीटा। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस बचाव में षड़यंत्र रचती जा रही है। ज्ञापन में प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने, घटना की सीबीआई जांच कराने, एसपी को हटाने, मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने और दोषी पुलिसकर्मियों को जेल भेजने की मांग की गई है। पुतला दहन करने वालों में नरेंद्र सिंह, शकील नूरी, अनिल अरोड़ा,  प्रदीप मिश्र, लालाराम, प्रीति, पुष्पा,  वीरेंद्र रस्तोगी, रामपाल, रईस अहमद, शफी अहमद, विकार अहमद, मजहर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed