{"_id":"5793ae9f4f1c1b7a41c4cf49","slug":"congress-district-president-with-the-villagers-surrounded-the-sdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांववालों संग कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एसडीओ का घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांववालों संग कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एसडीओ का घेरा
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोषपुरा के ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को एसडीओ (विद्युत) का घेराव किया।
माधोटांडा रोड स्थित संतोषपुरा गांव का ट्रांसफार्मर 25 दिन पूर्व फुंक गया था। ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना ग्रामीणों ने संबंधित उपकेंद्र में दी, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। लिहाजा गांव की बिजली सप्लाई ठप है। इधर, शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीओ संजय कुमार का घेराव किया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने अनसुना कर दिया। ट्रांसफार्मर ठीक करने के नाम पर धनराशि की मांग की जा रही है। धनराशि न देने के चलते उसे अभी तक नहीं बदला गया है। उन्होंने ट्रांसफार्मर को जल्द ठीक न करने पर ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।