फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Computer businessman from Bisalpur died in Lucknow

Pilibhit News: बीसलपुर के कंप्यूटर व्यापारी की लखनऊ में हुई मौत

Thu, 02 Jan 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 02 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Computer businessman from Bisalpur died in Lucknow
बीसलपुर। नगर के व्यापारी की लखनऊ में मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजन उसका शव गांव लाए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी राजीव रस्तोगी ने बताया कि उनका भाई संदीप (42) नगर में कंप्यूटर का व्यापार करता था। मंगलवार को वह व्यापार के सिलसिले में लखनऊ गया था और एक होटल में ठहरा हुआ था। बुधवार की सुबह जब संदीप का कमरा नहीं खुला, तभी होटल के कर्मचारियों को शक हुआ। होटल प्रबंधक ने पुलिस को बुलाया।

पुलिस ने अपने सामने दूसरी चाबी से कमरा खुलवाया, जहां संदीप मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना पर परिजन लखनऊ पहुंचे। लखनऊ पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया। गांव आने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजीव ने बताया कि उनका भाई डायबिटीज से बुरी तरह से ग्रस्त था। हालांकि, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed