फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Complex will be built on the land of the library building

पुस्तकालय भवन की भूमि पर बनेगा कांप्लेक्स

Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Complex will be built on the land of the library building
पुस्तकालय भवन की भूमि पर बनेगा कांप्लेक्स - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
सहकारी गन्ना विकास समिति परिससर में आंख अस्पताल खोला जाएगा। पकडिय़ा चौराहा के समीप पुस्तकालय भवन की भूमि पर कांप्लेक्स और सहकारी गन्ना समिति के मुख्य गेट के समीप दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। समिति की आय को बढ़ाने के मद्देन"ार यह प्रस्ताव सोमवार को सहकारी गन्ना प्रबंध समिति की चेयरमैन श्रीकांत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ध्वनिमत से पास किया गया। 
विज्ञापन

बैठक में सहकारी गन्ना समिति के पकड़िया चौराहा के समीप जर्जर पुस्तकालय भवन के निर्माण पर विचार हुआ। इस पर तय हुआ कि उक्त भूमि पर कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा, ताकि दुकानों से सहकारी गन्ना समिति की आय बढ़ाई जा सके। इसी के चलते समिति के मुख्य गेट पर भी अतिक्रमण आदि को लेकर दुकानों का निर्माण और समिति की जर्जर दक्षिणी दीवार का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में इसके अलावा समिति का मुख्य गेट भव्य तरह से बनवाने, खाद गोदामों की मरम्मत कराने, समिति परिसर में मंदिर के निचले हिस्से में आंख अस्पताल शुरू कराने का निर्णय लिया गया। समिति की सामान्य सभा की बैठक 21 नवंबर को करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरला देवी, ऊषा देवी, स्वदेश सिंह यादव, गन्ना परिषद अध्यक्ष हरदेव सिंह, हरप्रसाद, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, चेतराम, ढाकनलाल, गिरधारी लाल, सतेंद्र सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed