{"_id":"69f102e6b17844d859099996","slug":"complaints-were-received-at-the-union-ministers-chaupal-notices-were-issued-to-the-head-secretary-and-sanitation-worker-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-158328-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: केंद्रीय मंत्री की चौपाल में आईं शिकायतें, प्रधान, सचिव व सफाई कर्मी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: केंद्रीय मंत्री की चौपाल में आईं शिकायतें, प्रधान, सचिव व सफाई कर्मी को नोटिस
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत में आयोजित केंद्रीय मंत्री की चौपाल में ग्रामीणों ने प्रधान, सचिव व सफाई कर्मी की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहगढ़ में जितिन प्रसाद की चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की। आरोप लगाया कि उनके गांव में बना पंचायत सचिवालय का संचालन नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय परिसर में नियमित सफाई न होने से व गंदगी का अंबार लगा हुआ है। परिसर में झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। इसमें जहरीले कीड़े-मकोड़ों के होने का खतरा बना हुआ है।
केंद्रीय मंत्री की चौपाल में शिकायत होने पर डीपीआरओ रोहित भारती ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव विजय कुमार पासवान और सफाई कर्मचारी वीरेंद्र कुमार को नोटिस जारी किया है। साथ ही निर्देश दिए है कि वह लोग तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में उपलब्ध कराए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। संवाद
विज्ञापन
स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर होगी कार्रवाई : डीपीआरओ
डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि लापरवाही व प्रधान, सचिव और सफाई कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।