फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Committees will pay sugarcane price to farmers from the new session

Pilibhit News: नए सत्र से किसानों को गन्ना मूल्य का समितियां करेंगी भुगतान

Sat, 19 Aug 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 19 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Committees will pay sugarcane price to farmers from the new session
बीसलपुर। प्रदेश के गन्ना आयुक्त प्रभुनारायण सिंह के निर्देश पर नए सत्र से सहकारी गन्ना विकास समितियां ही किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान करेंगी। शासनादेश का पालन करने के लिए गन्ना समितियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अब तक चीनी मिलों से ही किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान होता था। इसके लिए किसानों को चीनी मिलों के चक्कर लगाने पड़ते थे। चीनी मिलों से समय पर भुगतान न मिलने की समस्या बनी रहती थी। इन तमाम दिक्कतों को देखते हुए प्रदेश के गन्ना आयुक्त ने नए पेराई सत्र से गन्ने का भुगतान सहकारी गन्ना विकास समितियों के माध्यम से करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त का आदेश आते ही यहां गन्ना समिति में तैयारियां शुरू कर दी गईं है। चीनी मिलें अब गन्ने का भुगतान किसानों को करने के बजाय समिति को करेंगी। समिति से भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा। इस बाबत समिति सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि गन्ना आयुक्त के इस आदेश का पालन करने के लिए समिति कार्यालय में छह पटल स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed