{"_id":"2212901d11bfcea4d9278b501e9e2358","slug":"committee-administered-oath-to-the-board-of-directors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति संचालक मंडल को दिलाई गई शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति संचालक मंडल को दिलाई गई शपथ
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति में बृहस्पतिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सचिव ओमप्रकाश वर्मा ने नवनिर्वाचित संचालक मंडल को शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर हुई बैठक में कुछ प्रस्ताव भी पास किए गए।
पिछले सप्ताह सहकारी गन्ना विकास समिति के संचालक मंडल का चुनाव हुआ था। चुनाव के बाद बृहस्पतिवार को समिति सभागार में हुई संचालक मंडल की प्रथम बैठक में सचिव ओमप्रकाश वर्मा ने नवनिर्वाचित संचालक मंडल के सदस्यों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैठक में सचिव ने संचालक मंडल के सदस्यों का समिति स्टाफ से परिचय कराया।
बैठक में सचिव ने बताया कि समिति क्षेत्र का सारा गन्ना खत्म होने के बाद समिति से जुड़ी सभी चीनी मिलों का पेराई सत्र समाप्त हो गया है। सचिव ने बताया कि समिति क्षेत्र में चालू पेराई सत्र में करीब एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। संचालक मंडल ने इस पर संतोष जताया। बैठक में यह तय किया गया कि सभी चीनी मिलों के अधिकारियों पर अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान और समिति के कमीशन का भुगतान अतिशीघ्र कराने का दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता संचालक मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल यादव ने और संचालन सचिव ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, सतीश कुमार, रामबाबू पटेल, शशि बाला, भानु यादव, बिहारी लाल, सुनीता देवी, देवेंद्र कुमार और महीपाल समेत सभी संचालक मौजूद रहे।