फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Come, donate blood-give life to those in need

Pilibhit News: आइए, रक्तदान करें-जरूरतमंदों को जीवनदान दें

Fri, 13 Jun 2025 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Come, donate blood-give life to those in need
रक्तदान की शपथ लेते व्यापारी  स्रोत : काउंसलर
पीलीभीत। आइए, हम सभी रक्तदान कर महादानी बनें। जरूरतमंदाें को जीवनदान दें। आपका रक्त जरूरतमंदों को सांसें और उनके परिजनों की खुशियां लौटा सकता है।
विज्ञापन

जरूरतमंदों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून शनिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वैच्छिक रक्तदान कर आप भी इस मुहिम में सहभागी बनें।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से प्रतिमाह 85 से 90 यूनिट रक्त निशुल्क मुहैया कराया जाता है। यह रक्त दुर्घटना में घायलों, थैलेसीमिया, कैंसर पीड़ित, गर्भवती और बच्चों के लिए मुहैया कराया जाता है। इस समय ब्लड बैंक में रक्त की कमी है।
विज्ञापन

बी निगेटिव और कई अन्य ग्रुपों में नाममात्र का रक्त ही शेष है। ब्लड बैंक की ओर से भी रक्तदान के लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है। शुक्रवार को ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ. परीक्षित और काउंसलर अमरीन ने व्यापारियों से संपर्क कर रक्तदान की अपील की। रक्तदान की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

डीएम, सीएमओ, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और एसपी करेंगे प्रतिभाग
रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी अभिषेक यादव, सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा प्रतिभाग करेंगी। रक्तदान शिविर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। अफसरों ने आमजन से रक्तदान की अपील की है। अधिवक्ता संघ, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी सहयोग की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed