{"_id":"5e9fa0e6d4a438dfa1bdde81043ad14b","slug":"colourful-programs-endowed-with-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न
पीलीभीत
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवप्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर बेहटी का वार्षिकोत्सव बुधवार शाम रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया।
एसडीएम बीपी सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीएम ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि बच्चे मेहनत से पढ़ाई करें, तभी उन्हें कामयाबी मिलेगी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य यशपाल ने विद्यालय का वार्षिक लेखाजोखा पेश किया। कार्यक्रम में प्रगतिशील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत सिंह, बार एसोसिएशन के राहुल पटेल, अशोक कुमार, उमेश पाल, देवेंद्र सिंह, मुनेंद्र पाल सिंह, अरुण कुमार, राजेश कुमार, शिशुपाल, माया प्रसाद, रोशनलाल, प्रिया पटेल आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। एकता, अंजलि, अंशु, मोनी और दीपिका आदि विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र तुषार जायसवाल और साक्षी शर्मा को नगद धनराशि बतौर पुरस्कार दी गई। अध्यक्षता राहुल पटेल ने और संचालन अनिल शुक्ला ने किया।