फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Colonizers cut down green trees along the highway and made the wood disappear.

Pilibhit News: काॅलोनाइजरों ने हाईवे किनारे हरे पेड़ों को कटवाकर गायब की लकड़ी

Sun, 26 Apr 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Colonizers cut down green trees along the highway and made the wood disappear.
पूरनपुर में असम हाईवे किनारे काटे गए जामुन अर्जुन के पेड़- वीडियो ग्रेब
पूरनपुर। असम हाईवे किनारे खड़े जामुन, अर्जुन के कई हरे पेड़ काॅलोनाइजरों ने रातों-रात साफ करा दिए। हाईवे किनारे करीब 300 मीटर में 25 से 30 पेड़ों का कटान हो गया। काटे गए पेड़ों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सूचना लगने पर वन विभाग ने जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन


असम हाईवे पर गांव मुजफ्फरनगर चौराहा से कुछ पहले बाईं ओर काॅलोनाइजरों ने प्लाटिंग शुरू करने के लिए हाईवे किनारे खड़े कई जामुन और अर्जुन के पेड़ों का सफाया करा दिया। काटे गए पेड़ों की लकड़ी भी गायब करा दी गई। आसपास के लोगों को कई पेड़ कटने और लकड़ी गायब होने के बाद इसकी जानकारी हुई। किसी ने हरे-भरे जामुन और अर्जुन के पेड़ रातों रात कटवाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। वायरल वीडियो में किसान के अपने खेत में पेड़ काटने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने और कॉलोनाइजरों की ओर से कटवाए गए पेड़ों पर मिलीभगत का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी के रेंजर सरवन लाल ने बताया कि वीडियो की जानकारी हुई है। स्टाफ भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर हाईवे किनारे के पेड़ गलत ढंग से काटा जाना पाया गया, तब संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed