फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Colonizer and house seller accused of fraud, report filed

Pilibhit News: कॉलोनाइजर और मकान विक्रेता पर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 13 Oct 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Colonizer and house seller accused of fraud, report filed
पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से मकान के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, विवादित संपत्ति को गैर विवादित बताकर बेच दिया गया। बाद में फाइनेंस कंपनी ने उस पर लोन बकाया होने का नोटिस चस्पा कर दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर कॉलोनाइजर और विक्रेता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम खपरैल गौटिया निवासी सीमा उपाध्याय पत्नी स्वर्गीय जयप्रकाश शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने कॉलोनाइजर पिंटू यादव की मध्यस्थता में रवि मौर्य से एक मकान खरीदा था। पिंटू यादव ने मकान को पूरी तरह विवाद रहित बताया था। सीमा उपाध्याय ने लोन लेकर मकान खरीदा और उसमें रहने लगीं।
विज्ञापन

कुछ महीने बाद बरेली स्थित एक फाइनेंस कंपनी ने नरेश पुत्र प्रभचरन निवासी ग्राम धुंधरी, थाना जहानाबाद के नाम से लोन बकाया होने का नोटिस उनके घर के बाहर चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने इस बारे में पिंटू यादव और रवि मौर्य से बात की तो दोनों ने गलती से नोटिस लगने की बात कहकर मामला टाल दिया। कुछ समय बाद फाइनेंस कंपनी और पुलिस दोबारा घर पहुंची और घर खाली करने की चेतावनी दी। तब सीमा उपाध्याय को पता चला कि मकान पहले से ही लोन में गिरवी था और उन्हें धोखे से बेचा गया है।

आरोप है कि एक सितंबर को जब वह अपने भाई के साथ आरोपियों से मिलने गई, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed