{"_id":"4937840bf90f09864abc56b35752aef9","slug":"collective-wedding-ceremony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारा गगन मंडप है सारा जग बराती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारा गगन मंडप है सारा जग बराती
पीलीभीत।
Updated Mon, 11 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा का बजाज पब्लिक स्कूल रविवार को 101 शादियों का साक्षी बना। मौका था निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह। शहनाई की गूंज के बीच वर वधुओं ने सात फेरे लिए। केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने ‘फलो, फूलो और खुश रहो’ का आशीर्वाद दिया। समारोह में सभी जोड़ों को उपहार देकर विदा किया गया। वही नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड स्थित बजाज पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में रविवार को बनारसी दास गुप्ता फाउंडेशन हरियाणा व हीरो साइकिल के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह हुआ। सुबह सवेरे ही समारोह स्थल पर वर-वधुओं और उनके परिवार वालों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समारोह में पहुंचने वाले वर वधुओं को चार ग्रुप में बांटकर स्कूल भवनों के कमरों में शिफ्ट किया गया। समारोह को लेकर विशाल पंडाल बनाया गया था।
करीब 11 बजे विवाह समारोह की रस्म शुरू की गई। केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने एक वर वधू को जयमाला भेंट की। इस दौरान उन्होंने सभी वर वधुओं को ‘फलो-फूलो और खुश रहो’ का आशीर्वाद दिया। उन्हाेंनेे पंडाल में घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। विवाह समारोह में पांच वेदियां बनाई र्गइं थी। प्रत्येक वेदी पर 20-20 वर वधुओं का बिठाया गया।
विज्ञापन
करीब 11.30 बजे पंडित शिवकुमार पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह की रस्म शुरू कराई। 12.40 बजे कन्यादान की रस्म अदा की गई। जिसमें वर वधुओं के परिवारों वालों के अलावा बाहरी सदस्यों ने पहुंचकर कन्यादान की रस्म अदा की। करीब एक बजे सभी जोड़ों ने सामूहिक रूप से फेरे लिए। विवाह की रस्म संपन्न होने के बाद सामूहिक भोज शुरू हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। देर शाम वर वधुआें को उपहार देकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुखवीर सिंह भदौरिया ने किया।
बरातियों को भी दिए गए पास
विवाह समारोह में शामिल होने के लिए वर वधू को पूर्व में पास दिया गया था। प्रत्येक जोड़े के साथ सिर्फ 14 लोगों को समारोह में शामिल होने की इजाजत दी गई थी। इसके लिए सभी को पास दिए गए थे। स्कूल गेट पर पास दिखाने के बाद ही भीतर जाने दिया गया।
11 पुरोहितों ने संपन्न कराई रस्म
विवाह समारोह की रस्म संपन्न कराने को पंडित शिव कुमार पांडेय को आमंत्रित किया गया था। समारोह स्थल पर बनी पांच वेदियों में प्रत्येक पर दो-दो पुरोहितों की रस्म संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई थी।
000
111 स्वयंसेवकों को सौंपी गई जिम्मेदारी
विवाह समारोह में जिले भर से लोगों के पहुंचने का सिलसिला रविवार सुबह से शुरू हो गया था। समारोह में कोई अव्यवस्था न फैले, इसको लेकर 111 वॉलंटियरों को जिम्मेदारी दी गई थी। सभी को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किए गए थे।
30 कारीगरों ने बनाया बरातियाें का खाना
बरातियाें के लिए खाना बनाने की जिम्मेदारी पीलीभीत के दीपक को दी गई थी। इसमें 30 कारीगरों को लगाया गया था। दीपक ने बताया कि बरातियों के लिए मटर पनीर, मिक्स वेज, छोले आलू, दाल अरहर, रायता, शाही गंगाफल बनाया गया।
समारोह स्थल पर गूंजती रही शहनाई
विवाह समारोह में बैंड बाजों की आवाज तो नहीं सुनाई दी, लेकिन शहनाई से समारोह स्थल गूंजता रहा। इसको लेकर बरेली के शहनाई वादक आलम और उनकी टीम को बुलाया गया था।
गर्मी में वर-वधू गश खाकर गिरे
रविवार को 41 डिग्री सेल्सियस तापमान ने समारोह स्थल पर मौजूद लोगों के छक्के छुड़ा दिया। उमस भरी गर्मी के चलते एक दूल्हा व एक दुल्हन गश खाकर गिर पड़े। हालांकि कुछ देर बाद दोनों उठकर खड़े हो गए।
बिना दवा के पहुंची सरकारी एंबुलेंस
एक दूल्हा व एक दुल्हन की तबियत खराब होने की सूचना पर एक 108 व 102 एंबुलेंस तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन दोनों एंबुलेंसों में प्राथमिक उपचार के लिए कोई दवा ही मौजूद नहीं थी। इस पर केंद्रीय मंत्री के पीआरओ ने सीएमओ से दूरभाष पर वार्ता कर कड़ी नाराजगी जताई।
वर वधुओं को यह मिले उपहार
-एक बेड, गद्दा व चद्दर
-दो अंगूठी व पायल
-एक साइकिल
- बर्तनों का सेट
-कंबल
-साड़ियां
इनकी रही मौजूदगी
बनारसी दास गुप्ता फाउंडेशन की दर्शना गुप्ता, नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल, प्रदीप जायसवाल लल्लन, बजाज इनर्जी के यूनिट समीर सावत, रेखा रश्मि सावत, अजय गोयल, स्वामी प्रवक्तानंद, रेखा परिहार, रंजीत कुमार, अश्वनी कुमार, कमलकांत, पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता, धर्मपाल वर्मा, हरद्वारीलाल, नवनीत गांधी, परमेश्वरी दयाल गंगवार, संजय गंगवार, रामनरेश वर्मा, ताराचंद लोधी, देवेंद्र सिंह टोनी, प्रमोद अग्रवाल, कमलेश शर्मा, राकेश गुप्ता, मंगलीप्रसाद वर्मा, दीपक पांडेय, ब्लाक प्रमुख ज्ञानप्रकाश गंगवार,केएल आर्या, टीटू चौहान,वेदप्रकाश दीक्षित आदि।
सिर्फ प्रथा को बढ़ाया है आगे
यह क्षेत्र मात्र उनका संसदीय क्षेत्र नहीं है, बल्कि उनके घर परिवार जैसा है। वरुण यहां हर साल शादियों में योगदान करते रहे हैं, उसी प्रथा को सिर्फ आगे बढ़ाया जा रहा है।
मेनका गांधी, केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास