{"_id":"621139e211e13f4095205369","slug":"colleagues-looted-the-contractor-returning-with-2-5-lakhs-of-wages-pilibhit-news-bly4760025112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के 2.5 लाख लेकर लौट रहे ठेकेदार को साथियों ने नशा देकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी के 2.5 लाख लेकर लौट रहे ठेकेदार को साथियों ने नशा देकर लूटा
विज्ञापन
पीलीभीत। बिलई पसियापुर निवासी ठेकेदार जयपुर के ईंट भट्टे से मजदूरों को पैसे देने के लिए 2.5 लाख लेकर बस से लौट रहा था। दो साथी भी उसके साथ थे। पीलीभीत पहुंचने पर साथियों ने ठेकेदार को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर नकदी और सामान लूट ले गए। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
जहानाबाद थाना के मोहल्ला बिलई पसियापुर निवासी अतीक अहमद ने बताया कि वह जयपुर के गांव मंडी लगड़ीया बाज में भट्टे पर काम करते हैं। भट्टे पर काम कराने के लिए मजदूर लेकर गए थे। भट्टा मालिक ने मजदूरों को बांटने के जिए 2.5 लाख रुपये दिए थे। जिन्हें लेकर वह और दो साथी 15 फरवरी को घर वापस आ रहे थे। जयपुर से जहानाबाद को आने वाली निजी बस में सवार हुए थे। पीलीभीत पहुंचने पर साथियों ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नशा होने के बाद पैसा व समान लूट ले गए। जब बस जहानाबाद पहुंची तो उसे होश आया। खुद को अकेला देख उसने बस यूनियन के कर्मचारियों से सामान के बारे में पूछा तो बताया कि सामान साथी ले गए हैं।
जब लूट के बारे में साथियों से कहा तो वह लोग गाली गलौज करने लगे। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।