{"_id":"a155587c4e956b7d9265e4a1510f2e2d","slug":"cold-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत बनकर टूटी शीत लहर, लुढ़का पारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत बनकर टूटी शीत लहर, लुढ़का पारा
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड में लगातार इजाफा होता जा रहा है। रविवार को भी सूरज की लुकाछिपी जारी रही। पारा 8.9 डिग्री से लुढ़ककर 8.6 डिग्री पर आ पहुंचा, जबकि अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से शुरू हुई शीत लहर का प्रकोप देर शाम तक जारी रहा। सूर्यदेव की लुकाछिपी के चलते मौसम में लगातार पूरे दिन ठंडक बनी रही। तड़के से दोपहर तक आसमान में काले बादल छाए रहे। शाम करीब छह बजे के आसपास चंद मिनट हुई बारिश से मौसम और भी ठंडा हो गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बुजुर्ग व बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित दिखे। वहीं पूरे दिन चली शीत लहर भी गरीबों पर आफत बनकर टूटी। एकाएक बढ़ी ठंड से सार्वजनिक स्थलों पर भी भीड़ भीड़ कम ही दिखी।
गर्म कपड़ों की बढ़ी डिमांड
जिले में बढ़ी एकाएक ठंड ने रेडीमेड दुकानों पर भीड़ बढ़ा दी। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने जमकर गर्म कपड़ों की खरीदारी की।
विज्ञापन
गर्म कपड़ों की बढ़ी डिमांड
जिले में बढ़ी एकाएक ठंड ने रेडीमेड दुकानों पर भीड़ बढ़ा दी। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने जमकर गर्म कपड़ों की खरीदारी की।
विज्ञापन