फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CMO said, there should be no problem of water in hospitals.

Pilibhit News: सीएमओ ने कहा-अस्पतालों में नहीं हो किसी प्रकार से पानी की दिक्कत

Tue, 28 May 2024 03:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
CMO said, there should be no problem of water in hospitals.
प्रका​शित खबर ।
पीलीभीत। गर्मी के चलते सरकारी अस्पतालों में पानी की व्यवस्था को लेकर सीएमओ ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को पर्याप्त संसाधनों को जुटाने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि पानी को लेकर किसी भी प्रकार से मरीजों और तीमारदारों को कोई दिक्कत न हो। बता दें कि अमर उजाला ने इसको लेकर खबर को प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

जिले की सीएचसी और पीएचसी में मरीजों और तीमारदारों के लिए पानी की कैसी व्यवस्था है। इसको लेकर पिछले सोमवार को पड़ताल कराई गई थी। पड़ताल मंगलवार को प्रकाशित हुई। इसमें पूरनपुर की अर्बन पीएचसी में पानी की व्यवस्था नहीं मिली। यहां स्टाफ पानी की कैन खुद मंगवाकर काम चला रहा था।
विज्ञापन

माधोटांडा सीएचसी में मात्र एक हैंडपंप लगा मिला जो मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ के लिए अपर्याप्त था तो जहानाबाद सीएचसी में लगा फ्रीजर बंद मिला। यही नहीं मझोला के उपकेंद्र में भी पानी की व्यवस्था नहीं मिली। समाचार प्रकाशित होने के बाद सीएमओ ने इन व्यवस्थाओं को लेकर वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। कहा कि किसी भी दशा में अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों के सामने पानी की समस्या नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां पर वाटरकूलर खराब है, उसे ठीक करा लिया जाए। दोबारा शिकायत आने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया पानी की व्यवस्था को लेकर सभी को कड़े निर्देश दिए गए हैं। जहां पर हैंडपंप कम हैं वहां अतिरिक्त लगाने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed