फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Clouds gathered in the morning; humidity rose after the drizzle.

Pilibhit News: सुबह उमड़े बादल, बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस

Tue, 30 Jun 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Clouds gathered in the morning; humidity rose after the drizzle.
पीलीभीत। तराई के इस जिले में सोमवार को प्रात: बादल उमड़ आए। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच कुछ देर तक बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी थमते ही वातावरण में उमस बढ़ गई। इसके बाद पूरे दिन लोग गर्मी से बेचैन रहे। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को भी बादल उमड़ने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई। साथ ही बताया गया कि पहली से लेकर पांच जुलाई तक रोजाना हल्की व मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रात: करीब चार बजे से ही बादल उमड़ने लगे। इससे लोगों में आस जगी कि शायद अच्छी बारिश हो जाएगी, लेकिन सिर्फ बूंदाबांदी होकर रह गई। इसके बाद पूरे दिन आसमान पर हल्के बादल रहे और साथ ही उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि तराई के इस जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.3 एवं न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार, मंगलवार को भी आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

मझोला। अचानक बदले मौसम ने किसानों और आम लोगों के चेहरों पर उम्मीद की चमक ला दी। इन दिनों क्षेत्र में धान की रोपाई का काम जोरों पर चल रहा है। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को लगा कि अब मानसून की मेहरबानी से खेतों में पानी की समस्या दूर होगी। हालांकि कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed