{"_id":"69d5751cab5a6f4935007021","slug":"clouds-gather-again-in-the-terai-region-farmers-worried-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-156971-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तराई में फिर उमड़े बादल, किसान हुए चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तराई में फिर उमड़े बादल, किसान हुए चिंतित
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में मौसम के मिजाज ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आसमान पर घने बादल उमड़ने के साथ ही आंधी जैसी तेज हवा चलने लगी। मौसम विभाग की ओर से हवा की गति बढ़ने के साथ ही बारिश होने की संभावना जताई गई है। बताया गया कि 10 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना है।
मंगलवार को दिन में धूप खिली, लेकिन आसमान पर हल्के बादल आते जाते रहे। शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान पर काले घने बादल उमड़ आए। इसके साथ ही तेज हवा चलने लगी। इस दौरान पूरनपुर क्षेत्र में बूंदाबांदी भी हुई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान 17.5 एवं अधिकतम 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
डॉ. ढाका के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 अप्रैल तक आसमान पर बादल उमड़ने, बारिश होने के साथ ही आंधी जैसी हवा चलेगी।
मौसम के बदलाव से किसानों की चिंता फिर बढ़ गई है। पिछले दिनों तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि से कई स्थानों पर गेहूं की फसल को नुकसान हो चुका है। जिले में इन दिनों गेहूं की कटाई का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
बीसलपुर में चली तेज हवा
बीसलपुर।l मंगलवार की शाम कुछ देर के लिए आई तेज हवा से जनजीवन प्रभावित हुआ। बाजार में दुकानों का कुछ सामान भी उड़ गया। आंधी के साथ हुई हल्की बारिश से मौसम कुछ ठंडा हो गया। संवाद