फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Clash breaks out between two groups of students at a fair; belts used as weapons.

Pilibhit News: मेले में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, चलीं बेल्टें

Mon, 19 Oct 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Clash breaks out between two groups of students at a fair; belts used as weapons.
बीसलपुर में गुलेश्वर नाथ मंदिर के पास छात्रों के दो गुटों में हो रही मारपीट स्रोत वीडियो ग्रे
बीसलपुर। रामलीला मेले में शनिवार शाम गुलेश्वरनाथ मंदिर के पास छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और बेल्ट से हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार, शनिवार को देर शाम गुलेश्वरनाथ मंदिर के पास कासिमपुर मार्ग पर छात्रों के दो गुट किसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए। वायरल वीडियो में कुछ छात्र एक-दूसरे पर बेल्ट से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी होने पर जब तक पुलिस मौके पर पंहुची। तब तक मारपीट करने वाले भाग गए थे। यह भी नहीं पता चल पाया की छात्रा किस कॉलेज के थे। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मारपीट का वीडियो पुलिस को मिल गया है। छात्रों की पहचान की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या जांच में पता चला कि झगड़ने वाले नाबालिग छात्र थे। पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed