फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Claims administration

फसल बर्बादी पर नहीं हुई किसी किसान की मौत

Wed, 22 Apr 2015 11:28 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 22 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Claims administration
बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के बाद जिले में किसानों की मौत का
विज्ञापन
आंकड़ा भले ही बढ़ रहा है लेकिन प्रशासन इन मौतों को फसल बर्बादी से नहीं मना रहा। शासन को अब तक 22 किसानों की मौत की सूची भेजी गई है जिसमें बीमारी एवं स्वाभाविक मौत बताई गई है।
25 फरवरी को हुई ओलावृष्टि और इसके बाद हुई बारिश से जिले में किसानों की फसलें तबाह हो गईं। प्रशासन की रिपोर्ट पर पूरे जिले को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया गया और किसानों को राहत भी दी जा रही है, लेकिन नुकसान के बदले मिल रही राहत से किसानों का भला नहीं हो रहा है। इस बीच कई किसानों की मौत की खबर आई है जिसमें घर वालों के अनुसार फसल में हुए नुकसान के सदमे में मौत हुई है। समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रही इन खबरों पर प्रशासन से जांच कराकर बुधवार को शासन को भेजा है। ओलावृष्टि से लेकर मंगलवार तक कुल 22 किसानों के मरने की सूचना शासन को भेजी गई है इसमें एक भी किसान की मौत फसल नुकसान अथवा सदमे में नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार छह किसान काफी वृद्ध थे जिनकी स्वाभाविक मौत हुई जबकि 14 किसानों की मौत बीमारी से हुई है। दो किसानों की मौत अत्याधिक नशा करने के कारण होना बताया गया है। प्रशासन का कहना है कि इसमें मात्र एक किसान ने ही पोस्टमार्टम कराया था जिसके फेफड़ों में इंफेक्शन से मौत होना आया है शेष ने तो पोस्टमार्टम तक नहीं कराया।
00000000
जिले में ओलावृष्टि के बाद से 22 किसानों की मौत हो गई जिनकी जांच के बाद रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसमें एक भी किसान की मौत फसल नुकसान और सदमे से नहीं हुई है।
ओएन सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed