{"_id":"634476749458cc4a1f51d52e","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly500397372","type":"story","status":"publish","title_hn":"लबालब सड़कों में गड्ढें बने हादसों सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लबालब सड़कों में गड्ढें बने हादसों सबब
विज्ञापन
रामलीला रोड पर गड्डों में भरा बारिश का पानी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जबरदस्त पानी भर गया है। मुख्य मार्गों की सड़कों पर दो-तीन फुट पानी भरा है। ऐसे में सड़कों में गड्ढे राहगीरों के लिए आफत बन गए हैं। इन गड्ढों में जैसे ही बाइक का पहिया जाता है सवार गिरकर चुटैल हो रहा है। यह किसी एक जगह का हाल नहीं, अधिकतर सड़कों का हाल है।
रामलीला मैदान की ओर जाने वाली सड़क का हाल सबसे ज्यादा खराब है। पहले से ही खस्ताहाल सड़क पर जलभराव होने से और गहरे गड्ढे हो गए हैं। सोमवार को कई लोग इस सड़क पर गड्ढों में बाइक व साइकिल जाने से गिरे। लोगों ने बताया कि यहां सुबह से दो ई-रिक्शा भी पलट चुके हैं। गैस चौराहे जाने वाली सड़क की दशा भी कुछ ऐसी ही रही। यहां भी सड़क पर करीब दो फुट पानी भरा हुआ है। सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढें हैं। चूंकि यह सड़क मुख्य बाजार में है इसलिए यहां लोग बेहद हलकी गति में निकलते हैं, बावजूद इसके गड्ढे होने से गिर जाते हैं। बेनहर कॉलेज और दुधिया मंदिर जाने वाली सड़क भी लंबे समय से उधड़ी पड़ी है।
000
अमरिया में कई सड़कें बदहाल, मुसीबत बने गड्ढे
अमरिया तहसील क्षेत्र में भी कई सड़कों की हालत खराब है। सिरसा गोपालनगर क्षेत्र से बहेड़ी जाने वाले लिंक मार्ग पर गड्ढों में पानी भरा हुआ है। लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि सड़क कहां है और गड्ढे कहां हैं। ऐसे में यहां गड्ढों में गिरकर लोग चोटिस हो रहे हैं। करघहना से इमखड़िया मार्ग और अमरिया से बरा मझलिया जाने वाले मार्ग की भी यही स्थिति है। इसके अलावा नेशनल हाईवे से हर रायपुर जाने लिंक मार्ग पर करीब डेढ़ फुट पानी चलने से आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन
000
कलीनगर में शाहगढ़-सकरिया मार्ग पर मुसीबत अधिक
कलीनगर तहसील क्षेत्र में शाहगढ़ से सकरिया जाने वाला पांच किमी लंबा लिंक मार्ग लंबे समय से ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई। यहां गहरे गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। यहां तो लोग पैदल भी ठीक से नहीं चल पा रहे। इस मार्ग से करीब 12 गांव जुड़े हैं।