पीलीभीत। सूचना विभाग की ओर से प्रदेश सरकार के बदलाव के साढ़े चार वर्ष की थीम पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सदर विधायक संजय सिंह गंगवार और सीडीओ प्रशांत श्रीवास्तव ने फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं और मुफ्त वैक्सिन, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, साढे चार लाख युवाओं को ओडीओपी, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास, इरादे नेक-काम अनेक, सोच ईमानदार-काम दमदार आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी काफी मदद मिलेगी। प्रदर्शनी में किसान कल्याण मिशन के तहत सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तालाबों का निर्माण, राजकीय नलकूप, गन्ना किसानों का 1.45 लाख करोड़ का भुगतान, उन्नत किसान आत्मनिर्भर प्रदेश में खाद्यान्न, गेहूं, आलू, आंवला, मटर, दुग्ध उत्पादन में नंबर वन, किसानों के लिए के लिए मंडी अधिनियम में संशोधन करने वाला देश का प्रथम राज्य, 45 कृषि उत्पाद मंडी शुल्क से मुफ्त, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को लाभान्वित किया गया, 220 नए मंडी स्थल निर्मित, 17 मंडियों का आधुनिकीकरण, 19483 सोलर पंप अनुदान पर स्थापित, 50 लाख किसानों को सिंचाई योजना से लाभान्वित किया गया। 2.97 लाख से अधिक किसानों को मुफ्त बोरिंग, अटल पेंशन योजना 36 लाख 60 हजार 615 लोगों को लाभ देकर देश में प्रथम स्थान पर, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान नारी स्वावलंबन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1.52 लाख से अधिक कन्यों का विवाह आदि की लोगों को जानकारी दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार, चेयरमेन प्रतिनिधि प्रभात जायसवाल जिला सूचना कार्यालय के लेखाकार जावेद अख्तर कादरी, मुकेश कुमार, ललित कुमार, अमित कुमार, अरून कुमार, रूप बसंत आदि मौजूद रहे।