फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

खाद की दिक्कतों को सुनने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Fri, 12 Nov 2021 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। उर्वरक सम्बन्धित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान उर्वरक से सम्बन्धित समस्या/शिकायत कर सकते हैं। कंट्रोल रूम प्रात: 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक काम करेगा। कंट्रोल रूम नम्बर 9719751662 व 9719566248 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अगर किसी विक्रेता ने किसान से खाद के दाम निर्धारित से अधिक वसूली तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि समस्त प्रकार के उर्वरक की बिक्री पीओएस मशीन से ही करेगें। किसान से उर्वरक के निर्धारित मूल्य ही लेंगे। पीओएस मशीन से प्राप्त रसीद, किसान को उपलब्ध कराएगें, उर्वरक की बिक्री किसान की भूमि की जोत एवं बोई जाने वाली फसल फसल के अनुपात में ही की जाए। उर्वरक विक्रेता के द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर किसी भी उर्वरक की बिक्री जाती है अथवा किसान को उर्वरक खरीद की रसीद नहीं जाती है तो सम्बन्धित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी के लिए जिला कृषि अधिकारी डा. वीके यादव की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed