फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

मुदित पाठक का नाम हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Thu, 11 Nov 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मुदित पाठक - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला तखान निवासी मुदित पाठक का नाम हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। उन्हें यह सम्मान युवाओं के जीवन आधारित पुस्तक ख्वाहिश के लिखने पर मिला है। लंदन की संस्था हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर उन्हें यंगेस्ट आर्थर टू राइट अ नॉन फिक्शन बुक से नवाजा गया है। इसका सर्टिफिकेट और मेडल संस्था के एशिया हेड ने जारी किया।
विज्ञापन

22 वर्ष के मुदित पाठक दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक कर रहे हैं। लिटिल एंजिल्स से इंटरमीडिएट करने के बाद वह दिल्ली चले गए थे। इसके बाद युवाओं पर किताब लिखी। यह किताब मात्र 20 दिन में लिखी। तक हर रोज रात में दो घंटे लेखन किया और सामने आई ख्वाहिश। इसमें युवाओं को बताया गया है कि सफलता के मुकाम तक पहुंचने में बेशक समस्याएं आती हैं पर आप चाहें तो उन्हें इंज्वॉय करते हुए लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। जुनून के साथ काम करें पर पागलपन से बचें। चुनौतियां आएं तो कार्य योजना बनाकर उनका समाधान निकालें। किताब की इसी थीम पर जयपुर में ख्वाहिश नाम से म्यूजिक एलबम बनी है। जिसे 4000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आर्टिस्टिक योगी के नाम से मुदित ने यू-ट्यूब चैनल बनाया है। वह महिलाओं के लिए भारत गर्लब, युवाओं के लिए योगी गैंग, कला संस्कृति के लिए काम कर रहे लोगों के लिए आर्टिस्टिक ब्वॉय नेचर संस्था संचालित कर रहे हैं। उन्हें अब तक पांच सम्मान मिल चुके हैं। मुदित पाठक ने बताया कि इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से उनको सम्मानित किया गया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके की ओर से स्टार-2020 का टाइटिल और दिल्ली की रैक्स आइडियाज फॉर चेज संस्था की ओर से दो बार कर्मवीर चक्र सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed