फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

छोटी दीवाली के रूप में मनाई नरक चतुर्दशी, घर के दरवाजों पर जलाए गए दीप

Sat, 06 Nov 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
नरक चतुर्दशी पर घर के दरवाजे पर दीप जलातीं एक महिला। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिले में बुधवार को नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीवाली मनाई गई। घरों की साफ-सफाई की गई। शाम होते ही हर घर में रंग-बिरंगी छटा नजर आई। शाम को घर के दरवाजों पर दीप जलाए गए। रंगोली भी बनाई गई। परिवार में सुख समृद्धि बनी रहे, इस कामना से आंगन में भी दीप जलाए गए।
विज्ञापन

दीवाली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्तिक की चतुर्दशी पर नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीवाली मनाई गई। शाम को घरों में दीप जलाकर परिवार के सदस्यों की लंबी आयु व सुख समृद्धि की कामना की गई। कुछ स्थानों पर बच्चों व युवाओं ने आतिशबाजी भी की। इसके साथ ही महापर्व मनाने की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। कुछ घरों के दरवाजों पर अशोक के पत्तों के साथ उन्हें रंग-बिरंगे बंदनवारों से सजाया गया।
विज्ञापन

बीसलपुर। बुधवार को नरक चतुर्दशी पर लोगों ने अपने घरों और व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों में सफाई की। घरों मे सफाई करने का कार्य सुबह से ही शुरू हो गया था, जो देर तक जारी रहा। शाम को लोगों ने अपने घरों के दरवाजों पर यम दिया जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed