फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

तत्काल ड्यूटी नहीं की ज्वाइन, तो संविदा कर दी जाएगी खत्म

Wed, 03 Nov 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। रोडवेज डिपो में इस समय 25 कर्मचारी लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे है। दिवाली के त्योहार को लेकर नोटिस भेजने के बाद भी गैरहाजिर कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। इससे संविदा खत्म करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय से 94 रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। इन बसों के संचालन को लेकर 184 चालक और 198 परिचालक है। इनमें 22 चालक और 24 परिचालक नियमित है। जबकि 162 चालक और 174 परिचालक संविदा के तैनात है। इनमें दस चालक और 15 परिचालक लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे है। दिवाली के त्योहार को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से कई बार इनको काम पर बुलाने के लिए नोटिस जारी किया गया। इसके बाद भी गैरहाजिर चल रहे कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। डिपो इंचार्ज दीनानाथ ने बताया कि दिवाली पर बसों के बेहतर संचालन को लेकर गैर हाजिर कर्मचारियों को नोटिस भेजकर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा जा रहा है, मगर कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे है। इससे दिवाली पर बसों के संचालन में दिक्कत हो सकती है। अगर तत्काल कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की, तो संविदा समाप्त करने की प्रक्रिया श्ुारू कर दी गई है। इसकी जिम्मेदारी कर्मचारियों की होगी।
विज्ञापन

चालक और परिचालकों को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके बाद भी अगर तत्काल ड्यूटी ज्वाइन नहीं करते है, तो संविदा समाप्त कर दी जाएगी। - वीके गंगवार, एआरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed