{"_id":"61803528f1cb303b673edc80","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4649036168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल जयंती पर जातियों के एकीकरण से मजबूत समाज बनाने की वकालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटेल जयंती पर जातियों के एकीकरण से मजबूत समाज बनाने की वकालत
विज्ञापन
बरखेड़ा में सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। कस्बे के एक बारात घर में कुर्मी महासभा की ओर से लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि पटेल ने बारदोली के किसान सत्याग्रह से पूरे देश में अपने नेतृत्व का लोहा मनवा दिया था तब उन्हें सरदार की उपाधि से सम्मानित किया गया। किसान आज जब आत्महत्या करने को मजबूर हैं तो ऐसे में उनकी प्रासंगिकता और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
मुख्य वक्ता नीरज भाई पटेल ने कहा कि पटेल जी ने देशी रियासतों का एकीकरण कर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया। अब जातियों का एकीकरण कर एक सशक्त समाज का निर्माण करने की आवश्यकता है। पटेल जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी। दिया गंगवार ने कृषकों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश की समृद्धि का रास्ता खेत खलिहानों से होकर गुजरता है परंतु आज अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर हैं। यह अत्यंत दुखद और शर्मनाक है। विधायक राकेश राठौर, डॉ. रत्नेश गंगवार, प्रमोद पटेल, छत्रपाल पटेल, डॉ. रजनीश गंगवार, गुर्जर सत्यवीर सिंह पटेल, बृजनंदन प्रसाद पटेल, जंग बहादुर पटेल, पल्लवी पटेल, हरिपाल सिंह लोधी, सरदार सेवा सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। क्षेत्र के 50 प्रगतिशील किसानों को पटेल जी का चित्र देकर एव शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार गंगवार ने की। संचालन गजेंद्र पटेल एवं डॉ. रजनीश गंगवार ने किया। कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष महेश पटेल ने आभार व्यक्त किया।