फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

धनतेरस पर बाजार में नहीं होगा वाहनों का प्रवेश, पुलिस ने किया रूट डायवर्जन

Tue, 02 Nov 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। पुलिस ने धनतेरस को लेकर मुख्य बाजार में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इसको लेकर रूट डायवर्जन चार्ट तैयार किया गया। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को धनतेरस पर बाजार खासी भीड़ रहेगी। इसको देखते हुए दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तो चौपहिया, दो पहिया वाहनों और ई-रिक्शा का बाजार में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। बैरियर लगाकर पुलिस की तैनाती की गई है। शहर में 22 प्वाइंट बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर सुनगढ़ी, कोतवाली, एसओ महिला थाने के अलावा पीएसी को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

ये है पुलिस का रूट डायवर्जन चार्ट
- खकरा तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों को आयुर्वेदिक कॉलेज से कोतवाली मेन गेट से सीधे पंजाबियान चौराहा, पकडिय़ा तिराहे से होते हुए चुंगी माल गोदाम से एकता सरोवर के निकट से नौगवां चौराहा भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- कमल्ले चौकी की ओर से आने वाले वाहनों को जामा मस्जिद से खकरा तिराहा होते हुए नकटादाना चौराहे की निकाले जाएंगे।
- एकता सरोवर से जाने वाले बड़े वाहनों को नौगवां चौराहा से छतरी चौराहा, गौहनियां चौराहा से नकटादाना चौराहा होते हुए टनकपुर की ओर भेजे जाएंगे।
- टनकपुर से आने वाले छोटे वाहन बेनहर चौराहा, गौहनियां चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा होते हुए नौगवां चौराहे की ओर से निकलेंगे।
- छतरी चौराहे से अंदर आने वाले वाहन थाना सुनगढ़ी के बराबर से नई बस्ती, काला मंदिर, जाटौं वाला चौराहा, बरेली गेट, चुंगी माल गोदाम, कोतवाली होते हुए खकरा की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिला थाना, मोहल्ला नखासा की ओर से आने वाले वाहनों को बिजली घर से गैस चौराहा की ओर प्रवेश बंद रहेगा। लाल रोड पर मुड़कर सुनहरी मस्जिद धुनों वाले चौराहा होकर जा सकेंगे।

दो पहिया और ई-रिक्शा का यहां रहेगा प्रतिबंध
मुख्य बाजार- शहर के लोटन महाराज चौराहा, बरेली गेट, सुनहरी मस्जिद चौराहा, जमुनी चौराहा, रंगीलाल चौराहा, गैस चौराहा, चावला चौराहा, बशीर खां चौराहा, पुराना गंज चौराहा से किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed