फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

धान तौल न होने पर खुदकुशी के लिए केंद्र पर बनाया फंदा

Tue, 19 Oct 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर। मंडी समिति के पीसीएफ के तृतीय क्रय केंद्र पर बारदाना न होने से सोमवार सुबह साढ़े दस बजे धान की तौल बंद होने पर किसान नेता बलजिंदर सिंह ने टीन शेड में खुदकुशी के लिए फंदा बना लिया। इस पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने दूसरे केंद्रों से बारदाना मंगवाकर धान तुलवाया। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

औने-पौने दाम में धान बेचने को मजबूर किसानों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले के कई क्रय केंद्र सही तरीके से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। कहीं बारदाने की कमी हो रही है तो कहीं ई-पॉश मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है। अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री, गांव मुझा निवासी बलजिंदर सिंह अपने पिता चंचल सिंह के नाम जारी टोकन से 11 अक्तूबर को धान लेकर मंडी आए थे। दो बार डस्टर लगवाकर धान को साफ कराया। मगर धान नहीं तौला जा रहा था। सोमवार को धान तौलने का आश्वासन खरीद केंद्र प्रभारी ने दिया। मगर केंद्र प्रभारी महेश प्रसाद ने बारदाना न होने पर खरीद करने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध बलजिंदर सिंह ने मंडी समिति में ही खुदकुशी करने की धमकी देकर फंदा बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान मंडी में ड्यूटी कर रहे दरोगा और साथ मौजूद किसानों ने रोका। इस दौरान पर एसडीएम रामस्वरूप मंडी पहुंचे। उन्होंने बलजिंदर के धान की तौल शुरू कराई गई। बलजिंदर सिंह ने बताया कि पिता के नाम तीन सौ क्विंटल धान मंडी में है। इसमें से पचास क्विंटल धान सोमवार को तौल लिया गया।
विज्ञापन

पिछले साल भी बलजिंदर ने फंदा लगाने का किया था प्रयास
पिछले साल भी धान तौल न होने पर बलजिंदर सिंह ने फंदा लगाने का प्रयास किया था। बलजिंदर ने बताया कि पिछले साल एफसीआई के खरीद केंद्र पर उसका धान कई दिन तक नहीं तुला था। तब जान देने का प्रयास किया था। इसके बाद 50 क्विंटल धान तुल पाया था। उन्होंने बताया कि उनका, उनके पिता, माता, भाई के नाम मंडी समिति में सात सौ क्विंटल धान तुलने को पड़ा है। एक किसान का एक दिन में 50 क्विंटल की धान तुलेगा। इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed