फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

प्रशासन से सांठगांठ का आरोप लगाकर जिलाध्यक्ष के खिलाफ शुरू कर दी नारेबाजी

Tue, 19 Oct 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। आंदोलन के दौरान ट्रैक पर पहुंचे किसानों को पुलिस फोर्स ट्रैक से हटा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने किसी किसान की पगड़ी उतार दी। किसानों का कहना था कि पुलिसकर्मी किसान से माफी मांगे। मगर इसको भाकियू जिलाध्यक्ष ने गंभीरता से नहीं लिया। इस पर किसानों ने जिलाध्यक्ष पर प्रशासन से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए उनके विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में भी पुलिस कर्मी द्वारा पगड़ी उतराने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

जंक्शन परिसर में आंदोलन के दौरान उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब एक किसान की पगड़ी पुलिस कर्मी द्वारा उतराने का आरोप लगा दिया। किसानों का आरोप था कि पुलिस कर्मी ने जानबूझकर पगड़ी उतारी है। आक्रोशित किसान पुलिस के विरोध में नारेबाजी करने लगे। किसानों कहना था कि आरोपी पुलिसकर्मी आकर माफी मांगे। जबकि पुलिस अफसर इस बात को मानने को तैयार नहीं हुए। किसानों का आरोप था कि भाकियू जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने माफी मांगने की बात तक असफरों तक नहीं पहुंचाई। माफी मंगवाने के बजाय सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन खत्म कर दिया। इस पर किसान आक्रोशित हो गए और प्रशासन से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष के विरोध में नारेबाजी करने लगे। हालांकि बाद उग्र किसानों को अन्य लोगों ने शांत कर दिया था। मामला चर्चा का विषय बना रहा। जबकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि आंदोलन के दौरान वीडियोग्राफी हुुई है उसकी जांच की गई है। इसमें पुलिस कर्मी नहीं बल्कि किसान के एक साथी का ही पगड़ी में हाथ लग गया था।
विज्ञापन

किसान की पगड़ी के मामले में वीडियो देखे गए। वीडियो में पुलिसकर्मी नहीं बल्कि किसान के ही एक साथी का हाथ पगड़ी में लग गया था। वीडियो देखने से हकीकत सामने आई है। वीडियो देखकर किसान संतुष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed