फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाए पुलिस : आईजी

Mon, 18 Oct 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पुलिस लाइन सभागार में बैठक को संबोधित करते आईजी रमित शर्मा। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रभावी पैरवी करें। यह बात पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित पैरोकार, हेड मुहर्रिर एवं कोर्ट मुहर्रिर की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं, कमजोर वर्ग के लोगों, पॉक्सो एक्ट, हत्या, लूट एवं अन्य बड़ी वारदातों के मुकदमों में शीघ्र सजा दिलाने के लिए पुलिस, डॉक्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण गवाहों की नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। समन और वारंट के तामील को उच्च प्राथमिकता दें।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा द्वारा बैठक में सभी पैरोकारों, हेड मुहर्रिरों और कोर्ट मुहर्रिरों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया। यह कहा गया की उनकी मदद के लिए अधिकारी तैयार हैं। कॉज लिस्ट मुकदमा-वार एवं तिथिवार देखी गई। उन्हें पूरा करने के लिए एक माह का समय देते हुए अगले माह फिर बैठक करने की बात कही गई। आईजी ने कहा कि अच्छा कार्य करने पर जिले में हेड मुहर्रिर, पैरोकार और कोर्ट मुहर्रिर की टीम को नकद पुरस्कार मिलेगा। जिले में बड़े अपराधों की पैरवी के लिए बनाए गए पर्यवेक्षण सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर और टीम के कार्यों की समीक्षा कर सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

थानों में माल खानों के रख रखाव और समयबद्ध निस्तारण के लिए भी सभी को प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वे हर माह नियमित रूप से पैरोकारों एवं हेड मुहर्रिर की बैठक कर पैरवी की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed