{"_id":"616b1af92b799b60c337378f","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly463106641","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति राजगद्दी निकालने की अफवाह पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति राजगद्दी निकालने की अफवाह पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर में रामलीला में दशहरा के बाद राजगद्दी शोभायात्रा निकाले की अफवाह चल रही थी। इस पर सीओ पुलिस फोर्स के साथ शनिवार को मेला मैदान पहुंच गए। जबकि मेला कमेटी की ओर से शोभायात्रा निकाले की कोई तैयारी नहीं थी। कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस को बताया कि सिर्फ अफवाह है। किसी ने गलत सूचना दी है। सिर्फ मेला मैदान में ही औपचारिकता निभाई जाएगी।
शुक्रवार को दशहरा के बाद शनिवार को बिना अनुमति के राजगद्दी शोभायात्रा निकाले की अफवाह पुलिस के पास पहुंची। इस पर सीओ सिटी सुनील दत्त सुनगढ़ी कोतवाल और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर दोपहर में करीब दो बजे मेला मैदान पहुंच गए। वहां मेला कमेटी के अवनीश शर्मा से राजगद्दी शोभायात्रा को लेकर वार्ता की। इस पर अवनीश शर्मा ने बताया कि राजगद्दी शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। सिर्फ मेला मैदान में औपचारिक लीला का मंचन होगा। बाद में सीओ ने शाम को लीला का मंचन मेला मैदान में कराने के बाद सभी पात्रों को परमठ मंदिर पहुंचवा दिया। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि सभी कलाकारों को परमठ मंदिर एक गाड़ी से भिजवा दिया गया था। कोई राजगद्दी शोभायात्रा का आयोजन नहीं हुआ है। कलाकार की गाड़ी भी रास्ते में नहीं रोकने दी।