{"_id":"61686fadcfca4d322270ca73","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4629171167","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण गांधी ने फिर किया किसानों के समर्थन में ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण गांधी ने फिर किया किसानों के समर्थन में ट्वीट
विज्ञापन
वरुण गांधी, सासंद।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी का ताजा ट्वीट सियासी हलकों के साथ किसान संगठनों और किसानों के बीच एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अबकी बार ट्वीट करने का उनका अंदाज अलग है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 41 सेकेंड का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- वाइस वर्ड फ्रॉम ए बिग हार्टेड लीडर। यानी एक बड़े दिल के नेता द्वारा की गई बुद्धिमानी की बात। यह वीडियो तब का है जब अटल बिहारी वाजपेयी विपक्ष के नेता थे। अपने भाषण में वाजपेयी किसानों की वकालत करके तत्कालीन सरकार को सवालों के घेरे में ले रहे हैं।
वरुण गांधी के ट्विटर हैंडल से वीडियो के अपलोड होने का मतलब साफ है, वरुण गांधी किसान आंदोलन को लेकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में बता दिया है कि सरकार किसानों के आंदोलन का दमन कर रही है पर वह किसानों के साथ खड़े हैं। वरुण गांधी लगातार किसानों के हक में पहले भी आवाज बुलंद करते रहे हैं। चाहे गन्ने के समर्थन मूल्य को बढ़ाने की बात हो या फिर लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा का मुद्दा। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करे और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
वीडियो में क्या कहते हैं अटल बिहारी वाजपेयी
वीडियो में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार को चेतावनी देते नजर आते हैं। वह कहते हैं - ‘मैं इन किसानों को डराने वाली सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं। हमें डराने की कोशिश न करो। ये किसान डरने वाले नहीं हैं। हम किसानों के आंदोलन का उपयोग राजनीति के लिए नहीं करना चाहते हैं। हम उनकी जायज मांगों का समर्थन करते हैं। अगर सरकार हमें डराने की कोशिश करती है, कानून का दुरुपयोग करती है या किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन की उपेक्षा करती है तो हम भी उनके समर्थन में उनके आंदोलन में शामिल हो जाएंगे’ ।