{"_id":"61648bde8ebc3e62944613a1","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly462602168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग के विरोध में उतरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग के विरोध में उतरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी से सोमवार को नौगवां चौराहा और छतरी चौराहे के तमाम व्यापारियों ने सड़कों से सटे लगे अवैध होर्डिंग को लेकर मुलाकात की। इसके बाद नौगवां चौराहे पर बैठक की गई। इसमें एक सप्ताह के अंदर होर्डिंग नहीं हटाने पर डीएम को ज्ञापन देने को लेकर रणनीति बनाई गई है।
बैठक में जिला चेयरमैन अनिल महेंद्र ने कहा कि अवैध होर्डिंग की ओर अगर नगरपालिका की ओर से जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो जल्द ही डीएम से मिलकर इस मामले में वार्ता की जाएगी। युवा जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि हाईवे पर वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं ऐसे में बेतरतीब लगे हुए विशालकाय होर्डिंग से वाहन चालकों का ध्यान भटकता है। जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल ने कहा शासन और डीएम के पारित आदेशों को भी एक तरफ रख दिया गया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुषार अग्रवाल ने कहा कि रोड से न्यूनतम 25 फिट की दूरी पर ही होर्डिंग लग सकते हैं, मगर इसके बावजूद ठेकेदार होर्डिंग को सड़क से सटा कर लगा देते हैं। नगरपालिका की ओर से इन होर्डिंग हटवाने का अभियान चलाया जाता है, तो चहेतों और प्रभावशाली लोगों के होर्डिंग छोड़ दिए जाते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पालिका के लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए लोगों का जीवन खतरे में डाल रहे हैं। यहां तक कि पालिका के लोग निजी भवनों पर लगे होर्डिंग में बिना अधिकार के धन वसूली कर रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के अंदर अवैध होर्डिंग नहीं हटाए गए तो व्यापार मंडल शिष्टमंडल डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा और बिना भेदभाव के सभी अवैध होर्डिंग को हटवाने के लिए चर्चा करेंगे। सौरभ सक्सेना, प्रेम गोयल जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर वर्मा, पंकज शर्मा, अतुल जायसवाल, अजय सूरी, अंशुमन तिवारी, युवा जिला महामंत्री हर्षित अग्निहोत्री, युवा जिला उपाध्यक्ष नदीम अंसारी, युवा जिला मंत्री नंद किशोर कश्यप आदि मौजूद रहे।